मासलपुर: कस्बा मे इलेक्ट्रिक दुकान में हुई चोरी की घटना का24घंटे में मासलपुर पुलिस ने किया खुलासा, खेडा के पास से 5 आरोपी गिरफतार
मासलपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों पर पूर्व से चोरी नकबजनी लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार आदि के कई मुकदमें विभिन्न राज्यों में है दर्ज है।गिरोह के सदस्य का एक मुलजिम ग्वालियर शहर म.प्र. में लूट की वारदात में फरार चल रहा था।