मासलपुर: CMHO ने कसारा और मासलपुर चिकित्सा संस्थाओं का किया औचक निरीक्षण, चिकित्सकों की अनुपस्थित मिलने पर जताई नाराज़गी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की आमजन तक सुचारू पहुंच की सुनिष्चिता के लिए सीएमएचओ डॉ. दिनेशचंद मीना ने मंगलवार को सीएचसी मासलपुर, पीएचसी कोटा छाबर और सब सेन्टर कसारा का औचक निरीक्षण किया, जहां चिकित्सक अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई और नोटिस जारी करने के निर्देश प्रदान किए।उन्होंने सब सेंटर कसारा में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।