घोड़ाडोंगरी: कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
घोड़ाडोगरी में शनिवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।