अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से दूर रखे जाने की चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने भाजपा नेतृत्व पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है।
बलिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री ओमप्रकाश राजभर चंपत राय को बचाने के लिए साजिश रच रहे हैं।
घोसी लोकसभा सीट से सांसद राजीव राय ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम भाजपा के अंदर चल रही खींचतान और सत्ता संघर्ष को उजागर करता है। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या से जुड़ा यह मामला केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि सत्ता के विभिन्न केंद्रों के बीच टकराव का परिणाम है।
#rajeevrai #champatrai #ayodhya #rammandir #KeshavPrasadMaurya #OPRajbhar #YogiAdityanath