बाढ़ के पछियारी मलाही स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में रखे दान पात्र की चोरी कर ली गई। लगभग 12 बजे जानकारी देते हुए वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि विंध्यवासिनी मंदिर में दान पात्र में लगभग 35000 रुपए थे,जिसे अज्ञात चोरों के द्वारा चुरा लिया गया। इस बाबत बाढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर जानकारी दी गई है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।