मनेर: टोलापर मोहल्ले के सीआईएसएफ जवान से बिजली मीटर अपडेट के नाम पर ठग ने ₹62000 ठगे
Maner, Patna | May 3, 2026 मनेर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत टोलापर मोहल्ले के रहने वाले सीआईएसएफ के जवान प्रदीप कुमार को ठग ने व्हाट्सएप कॉल करते हुए बिजली के स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर 62000 ठगी कर ली। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत कर पुलिस से गुहार लगाई है। सीआईएसएफ के जवान प्रदीप कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर ठगी हो गयी।