गढ़वा: गढ़वा के रंका में जंगली हाथी का हमला, शौच के लिए निकले ग्रामीण की मौत; परिजनों को तत्काल 1 लाख की सहायता
Garhwa, Garhwa | Jul 10, 2026 गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के सिंजो गांव में शुक्रवार अहले सुबह जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंजो गांव निवासी इंद्रदेव यादव (50 वर्ष) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की अहले सुबह इंद्रदेव यादव घर से बाहर शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान गांव के आसपास पहले से विचरण कर रहे एक जंगली हाथी ने उन पर अचानक हमला कर