सागर नगर: स्मार्ट सिटी की नाली में फंसा डंपर, गुणवत्ता पर सवाल, कलेक्टर कार्यालय के सामने नाली टूटी, यातायात बाधित
सागर शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार सुबह करीब 9 बजे कलेक्टर कार्यालय के सामने एक डस्ट से भरा डंपर रिवर्स करते समय नाली में फंस गया। इस घटना में नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। बाद में क्रेन डंपर को बाहर निकाला गया।