गुमला: जलमीनार पर बाउंड्री बनने से गांव में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने की समाधान की मांग
Gumla, Gumla | Jun 14, 2026 फसियां पंचायत अंतर्गत ढोढ़री टोली गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर घर जल नल योजना के तहत गांव के अखाड़ा के पास लगभग एक वर्ष पूर्व जलमीनार का निर्माण कराया गया था, जिससे गांव के लोगों को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति हो रही थी। हालांकि हाल के दिनों में जलमीनार स्थित भूमि के मालिक द्वारा उस क्षेत्र की बाउंड्री करा दी गई है।