गया टाउन सीडी ब्लॉक: पुनर्विकास कार्य को लेकर गया रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म 1बी पर आज से लिया गया 15 दिनों का मेगा ब्लॉक
गया रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 बी पर आज से 15 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है ।गया जंक्शन पर विश्वस्तरीय स्टेशन निर्माण परियोजना के तहत प्लेटफार्म के पुनर्विकास कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है।इस अवधि में प्लेटफार्म 1बी से नियमित रूप से परिचालित होने वाली सभी ट्रेनों का संचालन स्टेशन के अन्य प्लेटफार्म से किया जाएगा।