धरियावद: धरियावद में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद रहे, SDM को सौंपा ज्ञापन
ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रतिबंध,नकली दवाइयों पर रोक सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रहे। प्रतापगढ़ जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने भी बंद को समर्थन देते हुए जिलेभर में मेडिकल स्टोर बंद रखे। धरियावद,प्रतापगढ़,अरनोद,छोटीसादड़ी,पीपलखूंट, सुहागपुरा और दलोट सहित पूरे प्रतापगढ़ जिले में बंद का असर दिखा।