एटा: पिलुआ में ई-रिक्शा चालक को अज्ञात व्यक्ति ने बेहोश कर रिक्शा, मोबाइल और ₹5000 लेकर फरार हुआ, पुलिस कर रही जांच
एटा पिलुआ कस्बे में एक ई-रिक्शा चालक को अज्ञात व्यक्ति ने बेहोश कर लूट लिया। लुटेरा ई-रिक्शा, मोबाइल फोन और जेब में रखे ₹5000 लेकर फरार हो गया। पीड़ित को बुधवार सुबह होश आने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सिराँव गांव निवासी राजकुमार उर्फ करुआ (22) पुत्र कमल सिह