धमतरी: पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ सरकार पर किया हमला
छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने धमतरी कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने घरेलू बिजली दरों में 30 से 50 पैसे और गैर-घरेलू में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की, जिससे जनता, किसान परेशान हैं। कृषि पंपों पर भी 40 पैसे की बढ़ोतरी हुई। कांग्रेस शासन में 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ था।