हुज़ूर: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चंदा चोरी के विरोध में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा
Huzur, Bhopal | Jul 5, 2026 अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चंदा चोरी के विरोध में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने रविवार को भोपाल में "श्रीराम में आस्था-आस्था की न्याय यात्रा' निकाली। गोविंदपुरा विधानसभा अध्यक्ष रितेश सोनी के नेतृत्व में निकली यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे सिर्फ चोरी नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास पर हमला बताया।