हंडिया: 6.50 करोड़ का 13 क्विंटल गांजा भट्ठे में जलाकर किया गया नष्ट
"ऑपरेशन दहन" अभियान के तहत हंडिया पुलिस और नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 1,300 किलोग्राम (13 क्विंटल) अवैध गांजे को उच्च स्तरीय समिति की निगरानी में ईंट-भट्ठे में जलाकर नष्ट कर दिया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6.50 करोड़ रुपये बताई गई है। यह गांजा वर्ष 2025 में हंडिया पुलिस द्वारा बरामद किया गया था। शुक्रवार दोपहर 03 बजे मिली जानकारी