मांझी: वाहन जांच में 86 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार, वाहन ज़ब्त
Manjhi, Saran | Apr 5, 2026 मांझी थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को करीब 4:00 बजे ताजपुर एकमा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान करीब 86 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जप्त की गई है। जबकि मौके का फायदा उठाकर दोनों तस्कर फरार हो गए।