शाहजहांपुर: बिजली संकट से मदनापुर के किसानों की फसल हो रही बर्बाद, प्रशासन मौन
शाहजहाँपुर जिले के मदनपुर गाँव के किसान इन दिनों गहरे संकट में हैं। लगभग दो हफ्तों से बिजली की भारी कटौती और प्रशासनिक उपेक्षा के कारण किसानों की धान की फसल खेतों में ही सूखने लगी है। स्थानीय किसानों का आरोप है कि उन्होंने बिजली विभाग और स्थानीय पुलिस-प्रशासन के उच्च अधिकारियों के कई बार चक्कर लगाए, लेकिन हर बार उन्हें केवल कोरे आश्वासन मिले।