चांदपुर: नूरपुर में नहटोर रोड पर कुंडा गांव के पास अनियंत्रित छोटा हाथी वाहन पेड़ से टकराया, दो लोग गंभीर रूप से घायल
बिजनौर में आज सोमवार को सुबह करीब 10 बजे नूरपुर थाना क्षेत्र में नहटोर रोड पर कुंडा गांव के पास एक तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन पेड़ से जा टकराया हादसे में छोटा हाथी में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया है। नींद की झपकी लगने के कारण यह हादसा हुआ है।