सादाबाद: सहपऊ पुलिस ने न.बिसी में घर में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 1 बाल अपचारी निगरानी में, आभूषण और नगदी बरामद
सहपऊ पुलिस ने नगला बिसी में घर का ताला तोडकर नगदी व आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपीयों प्रियांश कुमार पुत्र शीश पाल सिंह निवासी ग्राम रजावल अलीगढ़ व अजय कुमार पुत्र प्रेम पाल सिंह निवासी ग्राम नगला बिसी थाना सहपऊ को गिरफ्तार किया है तथा व 01 बाल अपचारी को निगरानी में लिया है। जिनके कब्जे से 03 अंगूठी, 01 मंगलसूत्र, 01 गले की चैन व 400/- रुपये नगद बरामद हुए है।