जलेसर: जलेसर कस्बा बड़ा बाजार में मामूली विवाद में दो भाइयों को पीटा, वृद्ध से भी की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Jalesar, Etah | May 2, 2026 एटा जलेसर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शंकरपुरी निवासी दिनेश चंद्र शुक्रवार रात घर से बड़ा बाजार स्थित दुकान की ओर जा रहे थे। बड़ा बाजार चौराहे पर बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। दिनेश चंद्र द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और मौके से चले गए।लगभग 10-15 मिनट बाद, वही आरोपी 3-4 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वापस लौटे और फिर गाली-गलौज करने लगे