बिहारीगंज: नाबालिग अपहरण कांड में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग युवती मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पड़रिया पंचायत निवासी प्रताप कुमार के रूप में हुई है। बता दें कि करीब 20 दिन पहले युवती के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने युवती को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।