पाटी: ग्राम लिम्बी में झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस ने चार घंटे में शिनाख्त की, घर से बिना बताए निकली थी
Pati, Barwani | May 2, 2026 पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम लिम्बी में बोरखेड़ी रोड पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश से बदबू आ रही थी। स्थानीय ग्रामीणों ने अज्ञात शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर घटना स्थल पहुँची पुलिस ने शव की पहचान डेमीबाई पति लानशरिया के रूप में की। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। महिला बिना बताए कही चली गई थी।