दुल्हिन बाज़ार: दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सदावह गांव में फटा रसोई गैस सिलेंडर
dulhinbajar थाना क्षेत्र के सदावह गांव में रसोई गैस सिलेंडर फटा जिससे लगभग एक लाख का समान जलकर राख हो गया। घटना कि जानकारी मिलते ही दुल्हिनबाजर थाना के दमकल कि गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों कि मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया था।