लखीमपुर: फरधान थाना क्षेत्र के मूड़ा बुजुर्ग गांव में 12 जून 2024 से लापता युवती का नहीं लगा सुराग,परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फरधान थाना क्षेत्र के मूड़ा बुजुर्ग गांव निवासी 20 वर्षीय युवती बीते 12 जून 2024 को घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। जानकारी करने पर पता चला है की पड़ोस का एक युवक, युवती को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है। पीड़ित मां पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।