सन्ना: ग्राम गुतकिया में वर्षों से निष्क्रिय पड़ी सिंचाई योजना को मिला नया जीवन, 100 एकड़ से अधिक जमीन की होगी सिंचाई
Sanna, Jashpur | Jun 15, 2026 ग्राम गुतकिया में वर्षों से निष्क्रिय पड़ी सिंचाई योजना को नया जीवन मिला है। प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप नहर मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। मनोरा विकासखंड के ग्राम गुतकिया में जल संसाधन विभाग द्वारा लगभग 11 लाख 98 हजार रुपये की लागत से नहर की मरम्मत की गई है।