सिंघवारा: सिमरी थाना क्षेत्र के सोभन गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर आरोप, वे फरार
सिमरी थाना क्षेत्र के सोभन गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।