कानपुर: सीसामऊ में टीवी चैनल के पत्रकार पर दबंगों ने किया हमला
सीसामऊ में क्षेत्र के दबंगों ने रात भर अवैध रूप से खुली दुकानों की खबर चलाने पर टीवी चैनल के पत्रकार पर हमला कर दिया हमले में पत्रकार अंकित सिंह घायल हो गया। थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि पीड़ित पत्रकार को उपचार के लिए नर्सिंग होम में भेजा गया है और तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।