कानपुर: कोहना थाने की पुलिस ने अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोहना थाने की पुलिस ने अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले दो अभियुक्तों को मुखबिरकी खास सूचना पर कल्लू पुरवा नदी के किनारे गंगा बैराज चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है पकड़े गए अभियुक्त आकाश और अजीत है। पुलिस ने उनके पास से 20 किलो मृत मछली और एक मछली पकड़ने का जाल बरामद किया है। आरोपियों पर मत्स्य अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।