सुपौल: ट्यूशन पढ़ने निकला 14 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों ने सदर थाने में लगाई बरामदगी की गुहार
Supaul, Supaul | Jul 26, 2026 सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा खुर्द पंचायत के परसा गांव वार्ड संख्या-3 से एक 14 वर्षीय छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।