कटिहार: मुसापुर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटी घायल, इलाज के दौरान एक की मौत
गुरुवार सुबह 10 बजे बेटी को बाइक से पूर्णिया एग्जाम दिलाने जा रहे पिता सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि इस घटना में पीछे बैठी बाइक सवार की बेटी बच गई। मृतक लक्ष्मण कुमार साह अपनी बेटी रिमझिम कुमारी को पुर्णिया स्थित कॉलेज में बीए पार्ट 2 का प्रैक्टिकल का एग्जाम दिलाने के लिए जा रहे थे।