कटिहार: कटिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए उमड़ी भीड़, ट्रेन व बस न मिलने से अफरा-तफरी
जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन शहर के कई केदो पर किया गया था। परीक्षा को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कटिहार सहित अन्य जिलों से पहुंचे हुए थे। परीक्षा देने के बाद जब अभ्यर्थी घर लौटने के लिए बुधवार की शाम 7 बजे ट्रेन और बस पकड़ने के लिए पहुंचे तो वाहन नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों में अफरा तफरी माहौल हो गया था।