कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने मायापुर रोड से एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया
Kairana, Shamli | Apr 11, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात एसआई विनोद राघव टीम के साथ गश्त कर रहे थे। जब वह मायापुर रोड पर पहुंचे, तो उन्हें एक संदिग्ध दिखाई दिया। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 20 पव्वे टेट्रा पाउच बरामद हुए। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर थाने में लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तसव्वर निवासी कांधला रोड कैराना बताया।