स्याना: महिला ने घर में घुसकर अभद्रता और जाति सूचक शब्दों के प्रयोग का लगाया आरोप, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Siyana, Bulandshahr | Jun 9, 2026
नगर के मोहल्ला पट्टी राजोवाला निवासी एक महिला ने नगर निवासी एक युवक पर घर में घुसकर अभद्रता व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। मंगलवार को पीड़ित महिला ने कोतवाली पर तहरीर देकर उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।