मिर्ज़ापुर: लखनपुर गांव में जल निगम के अधिकारियों और मृतक के परिजनों के बीच हुई नोंक झोंक, पानी का सैंपल लेने पहुंचे थे अधिकारी
कोन ब्लॉक के लखनपुर गांव में हैंडपंप के पानी का सैंपल लेने पहुंचे जल निगम के अधिकारियों से मृतक के परिजनों का नोंकझोंक हो गया। लखनपुर गांव में दूषित पानी पीने से डायरिया फैल गया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 40 से अधिक व्यक्ति बीमार हो गए थे। जल निगम के अधिकारी सोमवार की सुबह 8:00 बजे सैंपल लेने पहुंचे थे।