मिर्ज़ापुर: 45 दिनों की गर्मी की छुट्टियां खत्म, पहले दिन विद्यालय पहुंचे बच्चों से स्कूल परिसर हुआ गुलजार, लेकिन उपस्थिति रही कम
टाउनहॉल कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापिका व अन्य अध्यापिकाओं ने स्कूल पहुंचे बच्चों को तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पहले दिन बच्चों ने व्यायाम किया। इसके बाद पठन पाठन शुरू हुआ। मकरीखोह पैरियाटोला स्थित गोपी पाठशाला एवं ठाकुर प्रसाद कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में 68 बच्चों में मात्र 9 बच्चे ही पहुंचे थे। बच्चों को फोन कर बुलाया गया।