गिरिडीह: गिरिडीह कॉलेज समेत कई केंद्रों पर झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित
गिरिडीह कॉलेज समेत विभिन्न केंद्रों में रविवार को 10 बजे से झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई। जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर करीब 15 हजार 600 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।