मंझनपुर: अफजलपुरवारी पुलिया के पास से दुष्कर्म, गाली गालौज व धमकी देने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने मय हमराह के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, बलात्कर, गाली गलौज व धमकी देने के मामले में वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अफजलपुरवारी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।