मंडला: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रानी दुर्गावती कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, रैली निकाली गई
Mandla, Mandla | Mar 29, 2026 जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत रविवार को दोपहर 3:30 बजे रानी दुर्गावती कॉलेज मंडला में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीणा के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित किया जा रहा है एवं उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई।