रॉबर्ट्सगंज: आदर्श नगर पालिका सभागार में महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई
आदर्श नगर पालिका परिषद सभागार में आज दिनांक 09 मई को महान वीर, स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक एवं ‘वीर शिरोमणि’ महाराणा प्रताप जी की जयंती बड़े श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया