बिसौली: आसफपुर में ट्रेन से गिरकर मजदूर की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फैजगंज बेहटा क्षेत्र में आसफपुर-सिसरका रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण होना प्रतीत हो रही है। मृतक की जेब से रेलवे टिकट और कुछ नकदी बरामद हुई है।