सहावर: अमापुर में सड़क पर पशुओं का जमावड़ा बन रहा, लोगों को हो रही परेशानी
अमांपुर । कस्बे के राजेंद्र नगर, कोतवाली, डाकघर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाली सड़क पर हमेशा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। पशुओं के सड़क पर खड़े रहने से वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में खासी दिक्कत होती है। लोगों का चलना दूभर हो गया है। कस्बे के राजेंद्र नगर में सड़क के बीच में बैठी भैंसे व अन्य मवेशियों के कारण यातायात बंधित होता है।