देहरादून: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की, सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड में पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने आरक्षण रोस्टर को शून्य कर मनमाने तरीके से आरक्षण लागू किया है, जिससे सत्तारूढ़ दल को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।