देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डाकरा में 20 किलोवाट के 16 पावर प्लांट का किया उद्घाटन
देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित डाकरा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधायक निधि से निर्मित हुए 20 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। लगभग 10 लाख की लागत से निर्मित यह सोलर प्लांट डाकरा स्थित गुरुद्वारा में स्थापित किया गया है और लगभग 3000 यूनिट प्रतिमाह बिजली का उत्पादन इस सयंत्र के माध्यम से होगा।