देहरादून: पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की हुई बैठक
कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे।उत्तराखंड राज्य के 12 जिलों में पंचायत चुनाव का ऐलान हो चुका है।