डूंगरपुर। जिले के निकटवर्ती वंदिला गांव में शुक्रवार को खेल खेल में रतनजोत के बीज के सेवन से 6 बच्चों की तबियत खबर हो गई। जिस पर सभी को खेरवाड़ा सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। जहां सभी बच्चों का पी आईसीयू में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार वंदिला खेवड़ा