आज दिनांक 03 सितंबर 2026 को श्री नवीन कुमार,जिलाधिकारी , किशनगंज द्वारा जिलेभर में सौर ऊर्जा के प्रति आम जनों को जागरूक करने एवं स्वच्छ, हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर किशनगंज से सोलर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
सोलर जागरूकता रथ के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत हर घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जा रही है।
इस सोलर जागरूकता रथ के माध्यम से जिलेभर के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा ।
केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार की सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, सोलर पैनल की स्थापना, बिजली बिल में बचत तथा योजना के अन्य लाभों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ।
*सब्सिडी का विवरण*
1 kW सोलर पर ₹30,000 + ₹10,000
2 kW सोलर पर ₹60,000 + ₹20,000
3 kW सोलर पर ₹78,000 + ₹20,000 की सब्सिडी!
बिहार में राज्य सरकार की अतिरिक्त सहायता पात्र घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम ₹20,000 तक बताई गई है; अंतिम राशि पात्रता, स्वीकृति और लागू सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित होगी।
जिलेभर में सभी अधिकृत सोलर विक्रेता एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक द्वारा पात्र लाभुकों को आसान किस्तों पर ऋण सुविधा तथा आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी जा रही है ।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपील की गई है कि जिलेभर के सभी जनप्रतिनिधि, मुखिया , वार्ड सदस्य एवं आम नागरिक इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं तथा अधिक-से-अधिक लोगों तक पीएम सूर्य घर योजना से आच्छादित करना सुनिश्चित करेंगे ।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी किशनगंज, विद्युत अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण आदि उपस्थित थे ।