बीना: सिविल अस्पताल स्थित मंदिर में चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, अस्पताल स्टाफ ने की पुलिस से शिकायत
Bina, Sagar | May 6, 2024 सिविल अस्पताल प्रांगण में स्थित भोलेनाथ मंदिर में लगातार हो रही चोरियों से अस्पताल का स्टाफ परेशान है। क्योंकि मंदिर की देख रेख का काम अस्पताल में मौजूद डाक्टर व स्टाफ के द्वारा किया जाता है। चोरियों से परेशान होकर स्टाफ के द्वारा मंदिर में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया जिससे चोरी घटनाओं पर रखी जा सके। वहीं चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।