बेलदौर प्रखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करने के लिए लगातार प्रशासनिक चौकसी बरती जा रही है। मतदाताओं को निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने के लिए रोजाना फ्लैग मार्च निकाल कर जागरूक किया जा रहा है। वहीं प्रखंड के प्रमुख सड़कों पर पुलिस चेक पोस्ट स्थापित कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।