नानपारा: विशनापुर की वर्तमान ग्राम प्रधान का नाम मतदाता सूची से गायब, प्रधान ने डीएम को दिया शिकायती पत्र, जांच बैठाई गई
पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच बहराइच में मतदाता सूची को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया जिसने प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि अंतरिम मतदाता सूची से उनका नाम हटाकर उन्हें 'मृत' दर्शा दिया गया। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए