शाजापुर: शादी के नाम पर ठगी: 15 दिन में फरार हुईं दो दुल्हनें, सुनहरा थाना पुलिस ने ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह पर लगाया आरोप
सुनेरा थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पनवाड़ी गांव के दो परिवारों ने दलालों और महिलाओं के एक गिरोह पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। दोनों परिवारों का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही महिलाएं घर छोड़कर चली गईं और अब तक वापस नहीं लौटी थाना प्रभारी अनिल मुकाती बताया की मामले की जांच की जा रही है